संघ प्रमुख मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भागवत ने हाल ही में इंडिया के बजाय भारत नाम के इस्तेमाल की वकालत की थी। बैठक में आर्थिक नीतियों पर भी विचार किया जाएगा, जिसमें आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा। सुनील अंबेकर ने कहा, "राम मंदिर निर्माण के कार्य में लगी विहिप अपने अनुभव साझा करेगी, साथ ही शिक्षा और पर्यावरण जैसे अपने संबंधित क्षेत्रों में काम करने वाले अन्य संगठन भी अपने अनुभव साझा करेंगे।"
विभिन्न राज्यों में चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले व्यापक राजनीतिक और वैचारिक रणनीति तैयार करने पर भी इस बैठक में चर्चा होने वाली है। संकेत है कि 2024 चुनाव के मद्देनजर आक्रामक रणनीति की जरूरत पड़ सकती है।