फ़िल्म अभिनेता सलमान ख़ान।
इस मामले में अभिनेता सैफ़ अली ख़ान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी भी आरोपी थे जिन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। लेकिन स्थानीय अदालत के फ़ैसले को राजस्थान सरकार की ओर से चुनौती दिए जाने के बाद हाई कोर्ट ने नोटिस दिया था।
पुलिस के अनुसार, जब राहुल ने बिश्नोई के कहने पर सलमान ख़ान के घर की रेकी की और वे लोग इस साज़िश को अंजाम देने वाले थे तभी कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन हो गया और उन्हें अपनी योजना रोकनी पड़ी।