अब यदि किसी पार्टी को मिलने वाले चंदे के बारे में यह जानकारी नहीं हासिल की जा सकती है कि वह पैसा कालाधन का है या भ्रष्टाचार का तो पारदर्शिता कहाँ रहेगी? ऐसे में भ्रष्टाचार कम होगा या बढ़ेगा?
रिपोर्ट में 180 देशों में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों का सर्वे किया जाता है। इसमें देशों को ज़ीरो से लेकर 100 अंक दिए जाते हैं जहाँ ज़ीरो का मतलब है सबसे ज़्यादा भ्रष्ट और 100 का मतलब है सबसे साफ़-सुथरा।