अलगाववादी अर्शदीप डल्ला
27 साल का अर्शदीप सिंह, जो पंजाब के मोगा जिले के डल्ला गांव का रहने वाला है, खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) जैसे कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा हुआ है। कई संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए जाना जाने वाला अर्शदीप कुख्यात कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बरार से भी जुड़ा हुआ है।