दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक ने इस बिल को रोकने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस, टीएमसी, सपा और अन्य विपक्षी दल एकजुट होकर इस पर रणनीति बना रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे "संविधान पर हमला" करार दिया है, वहीं टीएमसी ने इसे "मुस्लिम विरोधी" बताया। एक विपक्षी नेता ने कहा, "हम संसद के अंदर और बाहर इस बिल का विरोध करेंगे। ये अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कुचलने की साजिश है।"