जंतर मंतर पर रात के अंधेरे में धरने पर महिला पहलवान।
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पुलिस अधिकारियों को फौरन एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। जिसमें कहा गया है कि 'नाबालिग सहित कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह कुश्ती महासंघ के बतौर अध्यक्ष अपने कार्यकाल के दौरान उनके यौन उत्पीड़न के अपराध में शामिल रहा है। पुलिस उपायुक्त को लिखे अपने पत्र में मालीवाल ने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बजरंग, विनेश फोगाट और देश के कई प्रमुख पहलवानों ने इस बात पर नाखुशी जाहिर की है कि सरकार द्वारा नियुक्त निगरानी समिति के निष्कर्षों को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।