कर्नाटक में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका जब-तब दिखाई देती है। कर्नाटक से केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने मंगलवार को दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी। जाहिर तौर पर कुछ कुछ सामने नहीं आया लेकिन समझा जाता है कि दोनों ने कर्नाटक में बोम्मई के भविष्य पर बात की। 26 जुलाई को बीजेपी के युवा नेता की हत्या के बाद से पार्टी के कई फ्रंटल संगठनों और पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जताया है और बोम्मई के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।