सीएम सिद्धरमैया शनिवार को रामेश्वरम कैफे पहुंचे, यही पर शुक्रवार को विस्फोट हुआ था
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि बम विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारी धारवाड़, हुबली और बेंगलुरु से उठाए गए चारों से ''विस्तृत'' पूछताछ कर रहे हैं। बेंगलुरु सिटी कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के कारण हुई रामेश्वरम कैफे घटना को लेकर अहम सुराग मिले हैं।
पुलिस ने रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट की जांच में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक का सहारा लिया है। रेस्तरां के अंदर बम से भरा बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान में एआई मदद कर सकती है। ऐसा पुलिस का मानना है।