मध्य प्रदेश में गायों को नदी में धकेलने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक के बाद एक गाय और झुंडों में भी गायें उफनती नदी में बहती नजर आ रही हैं। जानिए, प्रशासन ने क्या कार्रवाई की।
कितनी गायों की मौत हुई, पुलिस पूरी तरह से खुलासा नहीं कर सकी है। उसका कहना है कि पानी का बहाव तेज था और गायें बह कर दूर तक भी चली गई हो सकती हैं।