महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे ने अस्पताल का यह वीडियो ट्वीट किया है। यह वीडियो 11 मई की सुबह 7 बजे का है। राणे ने लिखा है, ‘बृहन्मुंबई महा नगरपालिका चाहती है कि हम इलाज के दौरान अपने आसपास इसी तरह की लाशों को देखते रहें क्योंकि वह अपने काम में सुधार नहीं करना चाहती।’
इस तरह के हालात बेहद अमानवीय हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ़ के लिए कोरोना संक्रमितों का इलाज करना कितना मुश्किल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह हालात तब हैं जब मुंबई शहर इस वायरस के संक्रमण से लगभग ख़त्म हो चुका है। मुंबई में 13,564 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 508 लोगों की मौत हो चुकी है। करोड़ों लोगों को रोज़गार देने वाले इस शहर में पिछले लगभग दो महीने से कामकाज पूरी तरह चौपट है।