एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में कोरोना वायरस से संक्रमित एक शख़्स की मौत होने के बाद यह संकट व्यापक होता दिखाई दे रहा है।
धारावी में स्वच्छता गृह आदि का इस्तेमाल सामुदायिक रूप से होता है और हर स्वच्छता गृह पर करीब 10 से 20 हजार लोगों का भार होता है। ऐसे में यदि कोरोना जैसा ख़तरनाक वायरस इस क्षेत्र में फैला तो हजारों की संख्या में लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं।