फ़ोटो साभार: ट्विटर/भरत संघवी
मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही प्रवासी मजदूरों की भीड़ में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर बाक़ी कई राज्यों के मजदूर भी शामिल हैं। जब टिकट नहीं मिलता तो ये लोग प्लेटफ़ॉर्म पर ही सो जाते हैं और अगली ट्रेन जो उन्हें मंजिल तक पहुंचा सके, उसका इंतजार करते हैं।
रेहड़ी-पटरी चलाकर जीवन चलाने वाले लोग चाहे मुंबई में हो, दिल्ली-एनसीआर में हों या किसी दूसरे महानगर में अथवा छोटे शहरों में, उनके लिए शायद अब लॉकडाउन को झेलना आसान नहीं है।