अश्लील फ़िल्म रैकेट में जेल की हवा खा रहे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।
पीड़ितों ने बातचीत में ‘सत्य हिंदी’ को बताया कि साल 2018 में उन्हें पता लगा कि राज कुंद्रा की कंपनी विआन इंडस्ट्रीज एक ऑनलाइन गेम चलाने जा रही है। इसके लिए कुंद्रा की कंपनी ने गेम ऑफ़ डॉट यानी GOD नाम से एक ऑनलाइन एप भी तैयार किया।
बीजेपी नेता राम कदम का कहना है कि ऑनलाइन गेम गैम्बलिंग में राज कुंद्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी का भी नाम है। राम कदम ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए शिल्पा शेट्टी के नाम का भी इस्तेमाल किया है।