आव्हाड़ ने कहा कि रश्मि शुक्ला ने जो किया वो पूरी तरह ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन है। सूत्रों के मुताबिक़, बुधवार शाम को हुई ठाकरे कैबिनेट की बैठक में इस बात का फ़ैसला लिया गया है कि परमबीर सिंह और रश्मि शुक्ला के ख़िलाफ़ बहुत जल्द कार्रवाई की जा सकती है।