को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में ईडी के केस दर्ज करने के बाद शरद पवार के सियासी दाँव से जहाँ उन्हें जन समर्थन मिला, वहीं अजित पवार के इस्तीफ़े से उन्हें झटका लगा है।
कुछ लोग इसे लोकसभा चुनाव में अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की हार से भी जोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईडी के नोटिस को लेकर शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार में भी कुछ तकरार हुई है और शायद यह भी इस्तीफ़े का कारण हो सकता है।
शरद पवार के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता मुंबई और प्रदेश भर में प्रदर्शन करते रहे। जगह-जगह गिरफ्तारियां हुईं। हालात ज़्यादा नहीं बिगड़ जायें, इसलिए मुंबई पुलिस आयुक्त ने पवार से उनके घर जाकर भेंट की और उनसे ईडी कार्यालय नहीं जाने का अनुरोध किया।