Satya Hindi News बुलेटिन । 03 नवंबर, दोपहर 2 बजे तक की ख़बरें
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने केन्या के नैरोबी से वीडियो जारी कर माफी मांगी और सफाई दी कि उनका इरादा किसी भगवान का अपमान करना नहीं था।