Satya Hindi News Bulletin ।6 जुलाई , शाम 6 बजे तक की ख़बरें
ओडिशा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से E20 पेट्रोल नीति की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है। डीलरों का कहना है कि 20% एथेनॉल मिले पेट्रोल से कई पुराने और BS6 वाहनों के इंजन में गंभीर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसका खामियाजा बिना गलती के पेट्रोल पंप मालिकों को ग्राहकों के गुस्से के रूप में भुगतना पड़ रहा है।