Satya Hindi News बुलेटिन । 24 अक्टूबर, सुबह 11 बजे तक की ख़बरें
जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच विवाद बढ़ गया है। परिसर की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील इमाम’ जैसे नारे मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की बात कही है। वहीं, प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे दो सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया।