Satya Hindi News बुलेटिन । 9 अगस्त, रात 8 बजे की ख़बरें
झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद छात्रों ने CBI जांच की मांग पर अपना रुख साफ कर दिया है। सरकार का दावा है कि उसने करीब 98 फीसदी मांगें मान ली हैं, लेकिन छात्र CGL समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच चाहते हैं।