Satya Hindi News बुलेटिन । 05 नवंबर, सुबह 11 बजे तक की ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती देने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जोरदार हमला बोला है। रिजिजू ने राहुल गांधी को 7 नसीहतें देते हुए बीजेपी और RSS को दुश्मन न समझने, विदेश यात्राओं में पारदर्शिता रखने और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने की सलाह दी।