Satya Hindi News बुलेटिन ।19 सितंबर, दोपहर 2 बजे तक की ख़बरें
मध्य प्रदेश के करीब 4,700 पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि नए MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क और GST के कारण हर बड़े लेन-देन पर अतिरिक्त खर्च आ रहा है, जिससे डीलर्स को भारी नुकसान हो रहा है।