Satya Hindi News बुलेटिन ।13 अगस्त, सुबह 9 बजे तक की ख़बरें
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि पुडुचेरी पुलिस उनके परिवार के घर पहुंची और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई। दास ने इस कार्रवाई को केंद्र सरकार से जोड़ते हुए अमित शाह के हालिया पुडुचेरी दौरे पर भी सवाल उठाए हैं। क्या अमित शाह की बैठक के बाद यह कार्रवाई हुई? क्या सौरव दास के परिवार को राजनीतिक दबाव में निशाना बनाया जा रहा है?