Satya Hindi News बुलेटिन । 30 जुलाई, दोपहर 2 बजे की ख़बरें
जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पेलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है! अदालत ने RAF के हथियारों और नियमों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो शेयर करते हुए अमित शाह से तीखे सवाल किए हैं—संसद में इस हिंसा पर सफाई देने से गृह मंत्री आखिर डर क्यों रहे हैं?