पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारें काफी सतर्क हैं। वहां अल्पसंख्यकों के मंदिरों और गिरजों पर हमले होते हैं तो वे उनकी रक्षा करने की भरपूर कोशिश करते हैं लेकिन उनसे कोई पूछे कि उनके देशों में अल्पसंख्यकों की संख्या दिनों-दिन घटती क्यों जा रही है?
भारत और नेपाल हिंदू राष्ट्र नहीं, हिंदू-बहुल राष्ट्र हैं। इनमें मुसलमान, ईसाई और यहूदी अल्पसंख्यक हैं। अब ज़रा हम तुलना करें कि इन सब राष्ट्रों में अल्पसंख्यकों के साथ उनकी सरकारें और उनकी जनता कैसा व्यवहार करती है?