भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से इसलिए सीधे सवाल किए, क्योंकि पीएम मोदी ने शनिवार को दुर्ग रैली में महादेव ऐप को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अब महादेव को भी बीच में लाए हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ में अपने चुनाव अभियान के लिए अवैध सट्टेबाजी ऑपरेटरों द्वारा लाए गए हवाला धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बघेल ने कहा- कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। उन्होंने 'महादेव' का नाम भी नहीं छोड़ा। दो दिन पहले रायपुर में बड़ी कार्रवाई हुई थी। भारी मात्रा में नोटों का जखीरा मिला था। लोगों का कहना है कि ये पैसे जुआरियों और दांव लगाने वालों के हैं।