पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्वी चंपारण से सांसद राधामोहन सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन प्रभारी के पद से हटाया जा सकता है।
हालांकि पार्टी नेताओं का एक गुट अभी भी राधामोहन सिंह को हटाने का पक्षधर नहीं है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक़, पार्टी के एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कद्दावर माने जाने वाले नेता राधामोहन सिंह के पक्ष में मुहिम चला रहे हैं।