बसपा नेता मायावती दरअसल, कई तरह से संभावनाएं तलाश रही हैं। सूत्रों का कहना है कि उनका कांग्रेस से संपर्क बना हुआ है। अगर अखिलेश इंडिया से बाहर जाते हैं या कांग्रेस से यूपी में सीटों का समझौता नहीं करते हैं तो कांग्रेस बसपा से समझौता कर सकती है। बसपा कांग्रेस से करीब 30 सीटें यूपी में मांग रही है। यूपी कांग्रेस के नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व को समझाया है कि बसपा से समझौते में फायदा है। भाजपा के सेंध लगाने के बावजूद बसपा के पास अभी भी दलित वोट हैं। जबकि अखिलेश के पास सिर्फ यादव वोट हैं, जिसमें भाजपा की भी सेंध लग चुकी है। मुस्लिम अखिलेश से दूर जा ही चुका है। अगर कांग्रेस बसपा का समझौता होता है तो मुस्लिम फिर कांग्रेस और बसपा का रुख करेंगे। यही वजह है कि मायावती अब यूपी में पूरा दमखम लगा देना चाहती हैं।