द हिन्दू के मुताबिक वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने रविवार को कहा था कि उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन का कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और वीबीए के बीच प्रस्तावित गठबंधन में शामिल होने के लिए दोनों दलों का स्वागत है।