अचानक से राहुल गांधी ने दलितों के उत्पीड़न के मुद्दे को इतने आक्रामक ढंग से उठाना क्यों शुरू कर दिया है। क्या इसके पीछे कोई सियासी कारण है?
दलित बीएसपी के साथ चले गए, पिछड़ों-मुसलमानों का बड़ा तबक़ा लालू-मुलायम के साथ जुड़ गया और राम मंदिर आंदोलन की वजह से ब्राह्मणों की बड़ी आबादी का समर्थन बीजेपी को मिल गया। कुल मिलाकर कांग्रेस बेहद कमजोर हो गयी।