प्रत्यक्षदर्शी ने नाम न छापने की शर्त पर द हिंदू अखबार को बताया कि सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ एक शख्स पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसा दिख रहा था और वह कुछ अन्य लोगों के साथ विमान के भीतर आया लेकिन थोड़ी देर बाद उनमें से चार-पांच लोग विमान से बाहर चले गए।