विधायकों के अलावा पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी दिल्ली पहुंचे हैं और कुछ सांसद भी। इसके बाद यह कमेटी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से भी बातचीत करेगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपेगी।
अमरिंदर सरकार द्वारा सिद्धू के ख़िलाफ़ विजिलेंस विभाग द्वारा जांच तेज़ करने के बाद से पंजाब कांग्रेस में लगी इस आग में घी पड़ गया है। माना जा रहा है कि सिद्धू को अमरिंदर सिंह की ओर से माकूल जवाब दिया गया है।
सिद्धू का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने बेअदबी मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके परिवार को बचाने की पूरी कोशिश की है और इस वजह से 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब में जनता से किया गया वादा भी पूरा नहीं हो सकेगा।