सज्जनार इस तरह के मुठभेड़ों की वजह से पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। कर्नाटक मूल के सज्जनार 1996 बैच के आईपीएस हैं। वह सुर्खियों में तब आए थे जब 2008 में तीन अभियुक्तों को इसी तरह के मुठभेड़ में इसी तरह गोली मार दी गई थी।
नक्सल विरोधी ऑपरेशन्स के लिए ख़ास तौर पर बनाई गई फ़ोर्स ग्रेहाउंड्स ने 2016 में नक्सली से अपराधी बने मुहम्मद नईमुद्दीन को इसी तरह मुठभेड़ में मार गिराया था।