2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भी अखिलेश ने प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकाली थी और इसका फ़ायदा भी एसपी को हुआ था और राज्य में उसकी सरकार बनी थी।
योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही आज़म ख़ान और उनकी पत्नी तथा रामपुर से विधायक डॉ. तंज़ीन फातिमा, उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म के ख़िलाफ़ कई मुक़दमे दर्ज किए जा चुके हैं। आज़म रामपुर-मुरादाबाद के इलाक़े के बड़े नेता हैं और कई बार विधायक और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।