कोरोना संकट और लॉकडाउन के इस दौर में उत्तर प्रदेश में विपक्ष चुप्पी ओढ़े बैठा है। ऐसे में लगता है कि विपक्ष की भूमिका ख़ुद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संभाल ली है। रह रह कर विधायकों की ओर से सरकार पर हमले बोले जा रहे हैं।
नवीन जैन ने पत्र ने जो गंभीर आरोप लगाये उसको लेकर विपक्ष ऐसा उड़ा मानो उसको मुँह माँगी मुराद मिल गयी। उनके पत्र को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा तथा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है।
इस बीच देवरिया से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुसलमानों से सामान न खरीदने की बात करते दिख रहे हैं। जब विधायक का वायरल वीडियो राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर चला तब भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व हरकत में आया। उसने राज्य इकाई को इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बुधवार को एक अन्य भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत का भी इसी तरह का वीडियो सामने आ गया है।