उत्तर प्रदेश में अपने बेबाक बोलों के लिए सेवाकाल में और रिटायरमेंट के बाद भी चर्चित रहे डॉ. सूर्य प्रताप सिंह पर योगी सरकार ने इसलिए मुक़दमा ठोक दिया है क्योंकि उन्होंने एक सवाल पूछ लिया।
अपने पहले ट्वीट में भी रिटायर्ड आईएएस डॉ. एसपी सिंह ने यही कहा था कि ज़्यादा जाँच कराने वाले ज़िलाधिकारियों की क्लास ली जा रही है और उन्हें कम जाँचें करने के लिए कहा जा रहा है।