बीएसपी प्रमुख मायावती ने अमेठी और रायबरेली में मतदान के एक दिन पहले राहुल और सोनिया गाँधी को वोट देने की अपील करके बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। तो क्या अब राहुल की जीत पक्की हो गई है?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायावती की इस अपील का असर न केवल रायबरेली और अमेठी में होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की उन सभी सीटों पर भी होगा जहाँ अभी चुनाव होने हैं।