पूरे 'प्रदेश' का अगर नक्शा खींचा जाए तो दर्जनों ज़िले हर दिन हिंसा, हत्या और बलात्कार के अपराधों के दरया में बुरी तरह डूबे मिलेंगे। चोरी, छिनैती, डकैती और अपहरण की घटनाओं की तो गिनती ही अलग है। क्या मुख्यमंत्री अपराध से निबटने की किसी नई योजना को लेकर जनता-जनार्दन के बीच में आने वाले हैं या वह अपने पुराने अपराध निबटाऊ मन्त्र-एनकाउंटर की नीतियों से ही काम चलाएँगे?
यहाँ पहुँची लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने सम्बंधित क्षेत्रीय वृत्त अधिकारी को ज़िला मुख्यालय से अटैच कर दिया (यह कोई पनिशमेंट नहीं) और सम्बद्ध पुलिस चौकी इंचार्ज और 2 सिपाहियों को निलंबित कर दिया। नामजद 5 में से 2 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया, 3 नामजद सहित अनेक अज्ञात लोगों की तलाश जारी है।