उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कुसुम पाठक और हरीश पाठक का रवि मोहन तिवारी के साथ क्या कोई एग्रीमेंट हुआ था? उन्होंने ख़ुद ही इसका जवाब दिया और कहा कि नहीं कुसम और हरीश पाठक का एग्रीमेंट सिर्फ़ सुल्तान अंसारी से हुआ था।
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करा रहे ट्रस्ट का नाम श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र है। ट्रस्ट की ओर से मामले में दो बार सफाई दी जा चुकी है।