अधिकारियों को डांटते बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह।
कोरोना काल में बदइंतजामी को लेकर बीजेपी के विधायक, मेयर व सांसद तक सवाल उठा चुके हैं और यह सिलसिला रुक नहीं रहा है।
कोरोना काल में अपनी सुनवाई न होने और फ़ैसलों को लागू करवाने में शून्य हो चुकी भूमिका से नाराज जनप्रतिनिधि पत्र लिखकर और मीडिया के जरिए अपनी भड़ास सार्वजनिक कर रहे हैं।
मजदूरों ने बताया कि उन्हें न खाना मिला, न जांच हुई और न ही प्रशासन से मिलने वाली राशन की किट दी गयी। इनका हाल जानकर गुस्साए विधायक ने सबके सामने अधिकारियों को फटकारते हुए पूरे जिले को लूट का अड्डा बना देने का आरोप लगाया। विधायक सुरेश्वर ने कहा राशन किटों में घोटाला हो रहा है।
श्रावस्ती जिले में एक सेंटर पर खुद जिलाधिकारी को कई दिनों से भूखे-प्यासे लोग मिले। हर रोज लाखों ग़रीबों को खाना खिलाने का दावा करने वाली योगी सरकार के कम्युनिटी किचन को लेकर जो ख़बरें अलग-अलग जिलों से आ रही हैं, वे चौंकाने वाली हैं।