रिकॉर्ड बताते हैं कि अधिकांश एनकाउंटर में मारे गए लोगों की मौत को किसी ने चुनौती नहीं दी। ज्यादा विवाद नहीं हुआ। यानी उन एकाउंटरों में हुई मौतों को सभी पक्ष ने स्वीकार कर लिया।
ऑपरेशन लंगड़ाः 'ऑपरेशन लंगड़ा' (किसी कथित अपराधी के पैर में गोली मारी जाती है) के रिकॉर्ड बताते हैं कि मार्च 2017 से अप्रैल 2023 के बीच, मुठभेड़ के दौरान 5,046 अपराधियों के पैरों में गोली लगी थी। मेरठ जोन में 1,752 वांछित अभियुक्त पुलिस फायरिंग में घायल होने के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।