मुजफ्फरनगर की टीचर
वायरल वीडियो में टीचर को कहते हुए साफ सुना जा सकता है कि "मैं कह रही हूं न कि जितने भी मोहम्मडन बच्चे हैं..." टीचर ने मुस्लिम छात्र को बारी-बारी से मारने के लिए क्लास के बाकी छात्रों को थप्पड़ मारने के लिए एक के बाद एक बुलाया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्र बारी-बारी से अपने साथी छात्र को थप्पड़ मारने के लिए आते हैं। टीचर उन्हें "उसे और जोर से मारने" के लिए प्रोत्साहित करती भी नजर आती है। टीचर को एक छात्र को "उसकी कमर पर मारने" के लिए भी कहती देखी और सुनी जा रही है, जबकि वो छात्र पहले ही मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मार चुका था। नाबालिग बच्चों की पहचान छिपाने के लिए उनका वीडियो यहां नहीं दिया जा रहा है।
लड़के के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि वह स्कूल के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने अपने बच्चे को अब इस स्कूल में नहीं भेजने का फैसला किया है। लड़के के पिता ने कहा कि स्कूल ने फीस वापस कर दी है और वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।