लखनऊ को ग़ाज़ीपुर से जोड़ने वाला 340 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?
तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मई 2015 में ही लखनऊ-आज़मगढ़-ग़ाज़ीपुर हाईवे की घोषणा कर दी थी। बीजेपी सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका रूट बदल दिया और प्रधानमंत्री ने 14 जुलाई 2018 को इसका दुबारा शिलान्यास किया।
यह सड़क लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, आंबेडकर नगर, मऊ होते हुए ग़ाज़ीपुर तक जाएगी, यानी उत्तर प्रदेश के नौ ज़िलों से गुजरेगी।
इस एक्सप्रेसवे के साथ दिलचस्प बात यह है कि सत्तारूढ़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ही इसका श्रेय लेना चाहती हैं। इसके निर्माण का सच क्या है?