पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी देवेन्द्र ने बताया कि पीड़िता उससे दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन पर मिली और उससे पंजाब जाने वाली बस के बारे में जानकारी मांग रही थी। आरोपी नाबालिग लड़की को यह कहकर देहरादून लाया था कि वह उसके साथ देहरादून जाएगा और उसे वहां से पंजाब भेज देगा। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि पंजाब उत्तराखंड से नजदीक है।