सी वोटर- एबीपी न्यूज़ के ताज़ा सर्वे ने बीजेपी के होश उड़ा दिए होगे....ये सर्वे बता रहा है कि मध्यप्रदेश में काँग्रेस आगे चल रही है। हालाँकि सर्वे में दोनों को एक समान यानी 44 फ़ीसदी वोट दिए गए हैं मगर काँग्रेस को अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई हैं....लोकप्रियता के मुद्दे पर शिवराज सिंह और कमलनाथ बराबरी पर आ गए हैं....एक और आँकड़ा चौंकाने वाला है और वह ये कि लोगों को शिवराज के हिंदुत्व से ज़्यादा भरोसा कमलनाथ के हिंदुत्व पर है।
लेखक सत्यहिंदी के संपादक हैं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स के पूर्व डीन हैं। पत्रकार, टीवी एंकर, लेखक, कवि और अनुवादक के तौर पर रचनात्मक लेखन कार्य करते रहे हैं।


























