कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कोरोना संकट से निपटने के लिए पाँच महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। इनमें से एक नया संसद भवन और उसी के आसपास कुछ और इमारतें बनवाने के नाम पर बीस हज़ार करोड़ खर्च करने की योजना को रद्द करने का था। कोरोना से लड़ने में ये रकम बहुत काम आ सकती है, लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री की ओर से सोनिया के सुझाव पर चुप्पी ही नज़र आ रही है।
लेखक सत्यहिंदी के संपादक हैं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स के पूर्व डीन हैं। पत्रकार, टीवी एंकर, लेखक, कवि और अनुवादक के तौर पर रचनात्मक लेखन कार्य करते रहे हैं।

























