राहुल गांधी और प्रियंका आज सड़कों पर उतर गये । यूपी पुलिस ने उनसे झूमा झटकी की । राहुल इस सबमें गिर भी पड़े । सारे दृष्य सेकेंड्स में सोशल मीडिया और मीडिया पर पसर गये । योगी प्रशासन ने किसी तरह राहुल व प्रियंका को डिटेन करके दावानल रोकने का प्रयास किया । क्या यह उत्तर प्रदेश में विपक्षी क़दमताल की जनस्वीकृति का संदेश है? विश्लेषित कर रहे हैं शीतल पी सिंह
1984 से अमर उजाला, चौथी दुनिया, इंडिया टुडे, समय सूत्रधार, स्वतंत्र भारत, दैनिक जागरण आदि में 1993 तक लगातार रिपोर्टिंग की। इसके बाद पारिवारिक व्यवसाय में क़रीब दो दशक गुज़ारने के बाद पत्रकारिता में पुनर्वापसी को प्रयासरत। बीच में 2010-11 में 'समकाल' पाक्षिक समाचार पत्रिका का क़रीब एक वर्ष प्रकाशन किया ।























