बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चा के साथ आने का सीधा मतलब ख़ुद के वजूद को बचाने की कोशिश है क्योंकि मीडिया यह दिखा रहा है कि राज्य में सियासी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच है। ऐसे में मैसेज यह जा रहा था कि ये दोनों लड़ाई से बाहर हैं।
कांग्रेस यह आरोप लगाती है कि यह ममता बनर्जी ही हैं, जिन्होंने 1999 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़कर उसे बंगाल में पैर पसारने का मौक़ा दिया जबकि उसने तब ममता को सावधान भी किया था।