कोलकाता में लाइव शो के दौरान ही केके की तबीयत बिगड़ने और फिर बाद में मौत होने के मामले में क्यों सवाल उठ रहे हैं? क्यों कार्यक्रम के इंतज़ाम संदेह के घेरे में है?
मौत की असली वजह का पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही चलेगा। लेकिन डॉक्टरों का प्रारंभिक अनुमान है कि दिल के दौरे के कारण ही उनकी मौत हुई है।