बांग्लादेश में गुरुवार 13 नवंबर को होने वाले अवामी लीग के प्रदर्शन से तनाव की स्थिति बन गई है। बढ़ता तनाव सीमा पार करके भारत, खासकर पश्चिम बंगाल में फैल रहा है, जहां अगले गर्मी में चुनाव होने हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मुहम्मद यूनुस पर दबाव बढ़ रहा है। वहां की सेना पीछे हट गई है। इससे स्थितियां ठीक नहीं हैं। सड़कों पर प्रदर्शन आए दिन हो रहे हैं।