ईरान और इज़राइल के बीच मौजूदा राजनीतिक संकट की वजह क्या है? क्या यह उकसावे वाली कार्रवाई नहीं थी? यदि ऐसा था तो इसके पीछे असल वजह क्या है?
नेतन्याहू ने अपनी चतुर राजनीतिक कुशलता का परिचय दिया जिससे उनके सभी नकारात्मक पहलू ईरानी ड्रोन और मिसाइलों के मलबे के नीचे दब गए। अब अमेरिका ही नहीं, अन्य राष्ट्र भी हमास को भूल इज़राइल का समर्थन कर रहे हैं और उनके नागरिक अपनी सेना की काबिलियत की प्रशंसा।